MP New CM Mohan Yadav- BJP पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह आज मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को बनाया मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री (CM),बता दे की 58 साल के मोहन यादव का उज्जैन से लगातार 3 बार चुनाव जितने का भी रिकॉर्ड है। नए मुख्यमंत्री बनने की खुसी में शिवराज सिंह ने मोहन यादव को फूलो का हार पहनाकर बधाई दी जिसके बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।
Mohan Yadav बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
बीजेपी ने आज भोपाल में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक बुला कर केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन के विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री (mp new cm) बनाया है।
बता दे की 58 वर्ष के मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले है और 2013 में वह पहली बार दक्षिण उज्जैन से विधायक बने थे तब से वह लगातार 3 बार उज्जैन से विधायकी जीत चुके है। साथ ही मोहन यादव शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। और उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके है।
Madhya Pradesh CM मोहन यादव ने बताया वह बैठक में सबसे पीछे बैठे थे जैसे ही CM के लिए उनका नाम बोला गया तो वो चौक गए।
बता दे बीजेपी ने इस बार मध्य प्रदेश में बिना मुख्यमंत्री के नाम से 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमे बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब से ही यह सस्पेंस था की इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री (mp new cm) किसे बनाएगी लेकिन आज ये सस्पेस ख़तम हो गया और बीजेपी ने मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री मोहन यादव को बना कर सबको हैरान कर दिया।
मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए खुद बताया की वह बीजेपी की मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए चल रही आज की बैठक में काफी पीछे की सीट पर बैठे हुए थे और जैसे ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनका नाम पुकारा गया तो वह चौक गए।
मोहन यादव के मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया, उन्हें बहुत बधाई और अभिनंदन.”
Read More-
बरेली में ट्रक और कार में हुआ ऐसा भयंकर Accident की कार में बैठे 8 लोगो के सिर्फ जले हुए कंकाल ही बचे।
दिल चीर देने वाली बेवफा शायरी हिंदी में।
Dr Mohan Yadav ने खुद को मध्य प्रदेश का नया CM चुनने के लिए बीजेपी को धन्यवाद कहाँ।
मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री (mp new cm) मोहन यादव ने अपने आप को मुख्यमंत्री के पद के लिए चुने जाने पर कहा की “यह सिर्फ भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है. मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं. निश्चित रूप से इस विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे.
दूसरी तरफ मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर मोहन यादव की बहन ने कहा, “भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है. बहुत खुशी की बात है. उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है…निश्चित रूप से आज उसी संघर्ष का परिणाम मिला है .