Bigg Boss Ott 2 Winner -कौन बनेगा विजेता Elvish Yadav या Abhishek Malhan ?

Bigg Boss Ott 2 Winner – इस साल 17 जून 2023 को शुरू हुआ सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो bigg boss ott season 2  का ग्रैंड फिनाले आज से 2 दिन बाद 14 अगस्त को होने वाला है जिसके पांच फाइनलिस्ट हैं पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, ​​बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान,इन 5 फाइनलिस्ट में से सबसे जयादा लोगो द्वारा पसंद किये जाने वाले 2 चेहरे सामने आ रहे है जिसमे नंबर 1 पर आते है Elvish Yadav और दूसरे नंबर पर आते है Abhishek Malhan अब देखना ये है इन दोनों में से कौन बनता है Bigg Boss Ott 2 Winner, Elvish Yadav या Abhishek Malhan ? किसके हाथ लगेगी bigg boss ott season 2 trophy.

 

Bigg Boss Ott 2 Winner
Bigg Boss Ott 2 Winner

 

 

Who will be the winner of Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओट 2 विनर कौन है?

 

Bigg Boss OTT एक रियलिटी शो है बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन का आगाज शनिवार, 17 जून से हुआ है। और इसे सलमान खान होस्ट कर रहे है । शो के पिछले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था,इस शो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “Jio Cinema” पर स्ट्रीम किया जा रहा है। जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे है,इस रियलिटी शो bigg boss ott season 2 में इस वर्ष प्रतिभागियों में फलक नाज़, जिया शंकर, यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ ​​अभिषेक मल्हान, मिका दी वोहती विजेता आकांक्षा पुरी, साइरस ब्रोचा, पुनीत सुपरस्टार, जद हदीद, आलिया सिद्दीकी, बेबिका धुर्वे, पलक पुरस्वानी, अविनाश सचदेव और पूजा भट्ट शामिल थे।

फिर बाद में  इस शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में Elvish Yadav ने एंट्री की, बता दे की Elvish Yadav जाने पहचाने एक फेमस यूटूबर है जो Youtube पर वीडियो बनाते है यूट्यूब पर इनके 2 चैनल है एक चैनल पर ये शार्ट फिल्मे बनाते है जिस पर इनके 1 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्रइबर है और दूसरे पर blog video बना कर डालते है जिसमें वो अपनी लाइफ के पल अपने चाहने वालो के साथ बाटते है इस चैनल पर भी इनके फैंस लगभग 40 लाख से ज्यादा है। हालांकि एल्विश ने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था, लेकिन वह सुर्खियों में आने और दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। कई प्रतियोगियों को विभिन्न कारणों से बाहर कर दिया गया है। जैड हदीद का आकांक्षा पुरी के साथ किश करने पर , जिया शंकर द्वारा पीने के पानी में तरल साबुन मिलाना, अविनाश और एल्विश के बीच लड़ाई और पुनीत सुपरस्टार पहले दिन ही बाहर हो गए। उसने नियम तोड़े. वह टूथपेस्ट से अपना चेहरा खराब कर रहा था। बिग बॉस की चेतावनी के बाद भी उन्होंने सहयोग नहीं किया जिस वजह से उसे पहले दिन ही घर से बहार कर दिया गया जैसे जैसे फिनाले का वक़्त करीब आता गया बैसे बैसे लोग भी कम होते गए पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में, दर्शकों को झटका लगा जब जैड हदीद और अविनाश सचदेव ने डबल एलिमिनेशन में बिग बॉस के घर से बड़ी विदाई ली। वहीं, इस हफ्ते जिया शंकर को शो से बाहर कर दिया गया।

 

bigg boss ott season 2 grand finale- बिग बॉस OTT का फिनाले कब होगा?

 

Bigg Boss OTT 2 के पांच फाइनलिस्ट पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, ​​बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान हैं। बता दे की अभिषेक मल्हान घर के पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन भी बने। पांच फाइनलिस्टों में से अभिषेक और एल्विश खिताब के सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने कई टास्क में अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह शो जीतने के लायक हैं। उन्होंने अपने लगभग सभी साथी प्रतियोगियों के साथ भी अच्छा तालमेल बनाए रखा। पूजा ने भी शो में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था, लेकिन वह चीजों के बारे में अपनी स्पष्ट राय से दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहीं। उन्होंने असमंजस के समय में अपने साथी प्रतियोगियों की भी मदद की और उनकी मार्गदर्शक बनीं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी जानती थीं कि गेम कैसे खेलना है, और शो में रहने के दौरान वह अपने फैशन गेम में शीर्ष पर थीं। बेबिका धुर्वे ने अक्सर शो में अपने नो-फिल्टर रवैये से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया है और कई लोग अपने साथी प्रतियोगियों मनीषा और पूजा के साथ उनके समीकरण को पसंद करते हैं। इस वीकेंड के वार एपिसोड पर सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी रिवील कर दी है. इस शो का फिनाले 14 अगस्त 2023 को जियो सिनेमा पर ही देखा जा सकेगा.

 

Read More-

15 August Shayari (Independence day shayari)स्वतंत्रता दिवस पर शायरी 2023

 

10 ऐसी दर्द भरी शायरी जिन्हे पढ़कर आँखों से आँसू आ जायेंगे। Sad shayari ।

 

 

 

Elvish Yadav या Abhishek Malhan (fukra insaan) कौन बनेगा Bigg Boss Ott 2 Winner ?

 

अभिषेक मल्हान (fukra insaan) और एल्विश यादव दोनों ही सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। bigg boss ott season 2 trophy के,दोनों के ही सोशल मिडिया पर लाखो,करोडो फैंस है और दोनों ने ही bigg boss ott 2 रियलिटी शो में अपने किरदारों से लोगो के दिलो में अच्छी जगह बनाई है लोग इन दोनों को खूब पसंद कर रहे है बिग बॉस ओटीटी सीजन दो नजदीक है और शो के प्रशंसक अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को ट्रॉफी उठाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। अधिकांश लोगों ने बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता के रूप में फुकरा इंसान को वोट दिया है, लेकिन एल्विश यादव का सोशल मीडिया पर प्रशंसक आधार अधिक है। अभिषेक एक YouTuber हैं और वह एक उद्यमी, रैपर और गायक भी हैं। जिन्होंने 2019 में अपनी YouTube यात्रा शुरू की। अभिषेक मल्हान के पहले यूट्यूब चैनल का नाम फुकरा इंसान है, जबकि उनके दूसरे यूट्यूब चैनल का नाम फुकरा इंसान लाइव है। जिस पर उनके पहले चैनल फुकरा इंसान पर 75 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है और दूसरे चैनल फुकरा इंसान लाइव पर उनके 22 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है।

अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा की आखिर इन दोनों में से कौन जीतेगा bigg boss ott season 2 trophy जिसके लिए अभी हमें 2 दिन और इंतजार करना होगा क्योकि विजेता की घोषणा 14 अगस्त को की जाएगी।

 

Bigg Boss OTT’ Season 2 Prize

 

बता दे की इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता को 25 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा और कुछ फाइनलिस्ट को बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश भी मिल सकता है। अब देखना ये है की किसकी किस्मत का तारा चमकता है और कौन अपने घर ले जायेगा ट्रॉफी। आपको क्या लगता है कौन होगा बिजेता हमें कमेंट करके जरूर बताये।

 

Leave a Comment