Chandrayaan 3 Landing Live चाँद पर कदम रखते ही चंद्रयान 3 ने ऐसा क्या भेजा जो ISRO की आंखे खुली रह गयी

Chandrayaan 3 Landing Live- ख़ुशी से झूम उठा ISRO और पूरा देश जब Chandrayaan 3 ने चाँद की धरती पर अपने पैर रखे,चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक उतर चूका है चाँद पर,ISRO ने दिखाई अपने यूट्यूब चैनल से Chandrayaan 3 Landing Live, PM Narendra Modi ने दी पुरे भारत देश को बधाई।

 

Chandrayaan 3 Landing Live
Chandrayaan 3 Landing Live

 

Chandrayaan 3 Successfully Land on Moon चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा 

 

आज 23 अगस्त 2023 को ISRO ने इतिहास रच दिया है क्योकि जिस घडी का हम 40 दिन से इंतजार कर रहे थे वो इंतजार आज ख़तम हो गया जब आज शाम 6 बजकर 3 मिनट पर Chandrayaan 3 ने चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग पूरी तरह से सफलतापूर्वक कर ली,जैसे ही चाँद पर Chandrayaan 3 ने कदम रखा पूरा देश खुसी से झूम उठा,लोगो ने खुसी जाहिर करने के लिए पटाखे जला कर आतिशबाजी भी की और अपने दोस्तों और रिश्तेदारो को सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे को chandrayaan 3 landed होने पर बधाई दी। बता दे की 40 दिनों में पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। और चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 को पहुंचाने वाला भारत दुनिया का पहला ऐसा करने वाला देश बन गया।क्योकि अभी तक किसी भी देश ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान नहीं उतारा है। रूस ने भी कोसिस की थी Luna 25 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराने की लेकिन रूस का Luna 25 इसमें असफल रहा और चाँद पर लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया।

 

Chandrayaan-3 से पहले चाँद पर पहुंचने वाला Luna 25 crash  कैसे हुआ ?

 

भारत ने अपना chandrayaan 3 mission ,14 जुलाई को लॉन्च किया था जिसमे चंद्रयान 3 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में 40 दिनों का समय लगा था और 23 अगस्त को ISRO ने अपने निर्धारित समय में चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करा दिया,वही बात करे रूस की तो उसने अपना Luna 25,11 अगस्त को लॉन्च किया था और वह भारत देश से पहले अपना Luna 25 चाँद पर पहुंचाने वाला था लेकिन उससे पहले ही रूस का Luna 25 crash हो गया.

रूस का Luna-25 चाँद की सतह पर उतरने से पहले ही 19 अगस्त 2023 को सुबह 11:57 क्रैश हो गया जिसमे रूसी स्पेस एजेंसी (Roscosmos) ने Luna 25 के क्रैश होने का मुख्य कारण बताया की ऑर्बिट बदलते समय उनसे गलत पैरामीटर्स सेट हुआ और डेटा एनालिसिस में गलती हुई,वास्तविक और गणना किए गए मापदंडों के बीच अंतर के कारण Luna-25 गलत ऑर्बिट में चला गया जिस कारण LUNA -25 चन्द्रमा की सतह से टकरा गया और क्रैश हो गया।

 

READ MORE-

Breakup Shayari-ये 20 शायरी पढ़ के आपकी आँखों से आँसू नहीं रुकेंगे।

 

 

Chandrayaan 3 landing hindi news चंद्रयान 3 चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा?

 

चंद्रयान 3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित एक मानव चंद्रमा अन्वेषण मिशन है।ये मिशन चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है, क्योंकि पिछला मिशन सफलता पूर्वक चांद की कक्षा में प्रवेश करने के बाद अंतिम समय में मार्गदर्शन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास में विफल हो गया था, सॉफ्ट लैन्डिंग का पुनः सफल प्रयास करने हेतु इस नए चंद्र मिशन को प्रस्तावित किया गया था।इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर होगा, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं है क्योकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अभी भी चाँद पर सही सलामत मौजूद है।
चंद्रयान 3 अब चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर चूका है और अब चंद्रयान 3 के लैंडर के अंदर एक 6 पहियों वाला एक रोबोट है जो लैंडर के अंदर ही होगा और लैंडिंग के बाद रोवर लैंडर से बहार आएगा और विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रयोगों को करेगा, जो चंद्रमा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। यह रोबोट चाँद पर 14 दिन तक प्रयोग करेगा उसके बाद वही पर निष्कारिये हो जायेगा। आपको बता दे की चंद्रयान 3 मिशन में करीब 600 करोड रुपए खर्च हुए हैं।

 

 

Leave a Comment